Thursday, December 13, 2018

हिमाचल विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

हिमाचल विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित


https://www.google.com/amp/s/www.amarujala.com/amp/shimla/proposal-to-declare-cow-as-nation-mother-passed-unanimously-in-himachal-assembly

( अमर उजाला, 13दिसंबर2018 )
After Uttarakhand ,Himachal Government has declared Divine Mother Cow as Mother of Nation .
उत्तराखंड के बाद हिमाचल भी गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के पक्ष में खड़ा हो गया है। तपोवन में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायक की ओर से लाए संकल्प प्रस्ताव को सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सदस्यों ने हां मिलाते हुए सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध की ओर से लाए गैर सरकारी सदस्य कार्य संकल्प को पारित करने के बाद अब स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजा जाएगा। वीरवार को प्राइवेट मेंबर्स डे पर कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के बारे में कोई नीति बनाने पर विचार करने का संकल्प सदन में लेकर आए। 

अनिरुद्ध ने कहा कि गाय का इस्तेमाल करने के बाद उसे लावारिस छोड़ा जा रहा है। इसकी दुर्दशा इतनी हुई कि मोब लिंचिंग का दौर भी चला। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाना चाहिए। इस पर पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए हामी भरी।

इसके बाद संकल्प सदन में सर्वसम्मति से पारित हो गया। पशुपालन मंत्री ने कहा कि वर्ष 2011-12 की गणना के अनुसार हिमाचल में 21 लाख 49 हजार गायें पंजीकृत हुईं। इनमें से 40 हजार गायें सड़कों पर हैं। सिर्फ 10 हजार गायें गोशालाओं में हैं।

No comments:

Post a Comment