Tuesday, December 25, 2018

एक किसान का सरकार को सुझाव

एक किसान का सरकार को सुझाव

गौभक्त कान सिंह जी राजास्थान के सबसे बड़े किसानों में से एक है । कानसिंह जी सीकर में जोर की ढाणी में गौ आधारित  खेती , ऋषि कृषि का सफल अभ्यास करते है  ,जहा विदेशी पर्यटक भी आते है । कान सिंह जी के अनुसार किसान को बचाने के लिए 3 काम करे सरकार-

1. यूरिया dap बंद करके उसकी सब्सिडी का पैसा किसानों के एकाउंट में डलवा दे ( 10 से 20 हजार प्रति किसान हर साल) ,

2. गोचर भूमि की मालिक गौमाता को बना दे

3. दूध की किम्मत फैट से नही बल्कि उसकी गुणवत्ता से करदे सरकार ।

इन 3 नियमो का पालन करने से सरकार किसानों का लाभ कर सकती है । जिस दिन किसान गौ माता को अपने घर ले आएगा , जो 33 कोटि देवताओ को निवास है  ,उस दिन किसान का उद्धार हो जाएगा । गौमाता का गोवर सूक्ष्म जीवाणुओ को कई गुना बढ़ता है, जो पोधो को खुराक देते है । एक गाय से किसान 30 एकड़ में बिना लागत ( जीरो बजट फार्मिंग, ऋषि कृषि) सेे बम्पर खेती कर सकता । इससे किसानों का पैसा ( यूरिया आदि का) विदेश में नही जाएगा  ।


Saturday, December 22, 2018

बीमारी इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है? और गौमूत्र से क्यों ठीक होती है?

बीमारी इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है? और गौमूत्र से क्यों ठीक होती है? संक्षिप्त विवरण देखें |

Ebook -Cow Dung -A Down-to-Earth solution to Global Warming and Climate Change - Book by Dr Sahadeva Dasa (CA,AICWA,Phd.)


Cow Dung -A Down-to-Earth solution to Global Warming and Climate Change - Book by Dr Sahadeva Dasa (CA,AICWA,Phd.)

Dr Sahadeva Dasa graduated in commerce from St.Xaviers College, Kolkata and then went on to complete his CA (Chartered Accountancy) and ICWA (Cost and works Accountancy) with national ranks.

His earlier book, Oil – A Global Crisis and Its Solutions (oilCrisisSolutions.com) has been aclaimed internationally.

Find the ebook in below link:

http://www.drdasa.com/uploads/5/3/6/3/5363764/cow_dung_a_down_to_earth_solution_to_global_warming_.pdf



Thursday, December 13, 2018

Royal ploughing ceremony


आज भी थाईलैंड आदि देशों में रॉयल पलोहींग उत्सव मनाया जाता है , जब फसल काटने का समय आता है । जैसे रामायण में भी सीता के जन्म की कथा में आता है कि माता सीता का जन्म जमीन से हुआ जब राजा दशरथ हल जोत रहे थे ।
https://en.m.wikipedia.org/wiki/Royal_Ploughing_Ceremony

7नवंबर1966 को गौभक्तो पर हमले का विवरण पत्रकार द्वारा

7नवंबर1966 को गौभक्तो पर हमला
https://twitter.com/oldhandhyd/status/1058626070612664320?s=09

ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा और राम मंदिर

#AyodhyaRamMandir #Ordinance4RamMandir #DevrahaBaba

 *ब्रह्मऋषि देवराहा बाबा* ने ही राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत करी । बाबा ने राम मंदिर बनने की भविष्यवाणी पहले ही कर रखी है ( वीडियो ). *देवराहा बाबा का कहना था कि गोरकक्षा से ही भारत का कल्याण होगा* । सुभाष चंद्र बोस को बाबा ने ही सेना बनाने के लिए कहा । क्रांतिकारी मंगल पांडे भी बाबा के शिष्य थे । प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद कहते थे कि उनकी 7 पुश्ते बाबा के पास आ चुकी है । *इंग्लैंड के राजा जॉर्ज पंचम* बाबा से मिलने 1908 में आया ( जब गेट वे ऑफ इंडिया बनाया गया था ..जॉर्ज पंचम के बड़े भाई ने बाबा से मिलकर सारा राज छोड़ दिया था )। रूस का तानाशाह गोर्बाचोव भी बाबा से मिलने आया था । बड़े मुस्लिम धर्म गुरु भी बाबा से मिले । बाबा की उम्र का किसीको नही पता था । कुम्भ में सबसे पहले ( नागाओ से पहले भी ) बाबा स्नान करते थे । बाबा शिवजी का अवतार थे , उनकी जटाओ मे शिवरात्रि वाले दिन गंगा प्रकट होजाती थी । 21नवंबर1990 (योगिनी एकादशी 19 नवंबर 1990 को बाबा ने शरीर छोड़ा ) को बाबा को यमुना जी ( वृन्दावन ) में समाधि दी गयी , समाधि के समय आकाश से फूलो की वर्षा हुई । 21 नवंबर को आज योग दिवस के रूप में मनाया भी जाता है ।

 *ॐ देवरहाय दिगम्बराय मंचासीनाय नमो नमः ।।*

https://youtu.be/ZROm5Jra85o

गौवर्धन पूजा की बधाई

*गौवर्धन पूजा की बधाई*

( पोस्ट में गाय का मतलब *वेद लक्षणा, देसी गाय* से है , जिसके खुम्ब और गल कंबल होता है , जिसे अंग्रेजी में *ZEBU , Bos Indicus Cow*  , *cow with hump* भी कहते है )

भगवान कृष्ण ने जब गोचारण शुरू किया तो उनकी माता ने उन्हें 3 चीजे दी- लकड़ी, कंबल और जूते , *भगवान ने लकड़ी कंबल तो ले लिए , पर जूते नही लिए* । मंदिर में तो जूते बाहर निकाले जाते है फिर जूते किस लिए . *भगवान के पास 1 लाख पद्मा गाय थी* ( जब 1 लाख गायो का दूध 10 हजार गायो को पिलाया जाता है  , फिर उन 10 हजार गायो का दूध 1 हजार गायो को, उन 1 हजार गायो का दूध 100 गायो को, उन 100 गायो का दूध 10 गायो को , और उन 10 गायो का दूध 1 गाय को पिलाते है तो 1 पद्मा गाय होती है  ,जिसके शरीर से पद्म ( कमल )की खुश्बू आती है )। जब इंद्र ने ब्रज में वर्षा करी और जब वो भगवान से माफी मांगने आया , तो वो भगवान के गुस्से से बचने के लिए कामधेनु गाय साथ लाया , और भगवान का नाम पड़ा गोविंद । भगवान का एक नाम गोपाल ( जो गोपालन करे ) भी है ।  भगवान कृष्ण रोज 1 लाख गायो का दान करते थे ।

 *भगवान कृष्ण के पिताजी नन्द राज थे, जो 1 करोड़ गाय रखता है उसे नंद राज कहा जाता है । *राधाजी के पिताजी वृषभानुवर थे* , जो 50 लाख गाय रखते है उन्हें वृषभानुवर कहा जाता है । ऐसे ही नन्द , वृषभानु , गोप आदि उपाधियां थी , गो संरक्षण हेतू ।

 *माला , गोमुखी* - माला थैली को गोमुखी कहा जाता है ( गाय की तारे मुख कर जाप करे )। माला - मा +ला - माला , माला भी फेरे और गौ माता ( मा) का संरक्षण ( ला ) भी करे ।

 *गायत्री - गाय + त्री* - गौमाता का तीन बार दर्शन ही गायत्री है ।

 *ऐसा क्या कारण था कि भगवान ब्रज वासियो की रक्षा करने तुरंत प्रकट हो जाते थे ??* गौसंवर्धन ही मुख्य कारण था । गोप  ,गोपी वो होते है जो गाय का दूध पंचगव्य पीते है ।

 *जब भगवान कृष्ण को पूतना ने दुनिया का सबसे बड़ा जहर पिलाया* , तो भगवान का इलाज कैसे किया - भगवान को गोमूत्र गोबर से निलाहया , गोबर का तिलक लगाया और गाय की पूछ का झाड़ा लगाया ।

 *गौ -वर्धन , मतलब गाय , गौवंश का संवर्धन* । भगवान ने गोवर्धन पर्वत को उठाया , मतलब भगवान ये बताना चाहते है कि जो गौ रक्षा , गौ संरक्षण , गौ वर्धन करता है उसे भगवान ऊपर उठाते है ।

 *गौवर /गोबर- गौ+वर , गाय का वरदान* (याद रखे- भैस का गौवर नही , चौथ होता है )। तो गौवर गाय का वरदान कैसे , आज की सभी बड़ी समस्याओ का समाधान गौवर के पास है । आज रासायनिक खेती से खाने में जहर आ गया है । लेकिन वही अगर गाय के गौवर से खेती हो तो अमृत आये । पहले कुए से पानी निकालने का काम बैल से लेते थे ( ऊट भैस आदि से नही ), क्योकि बैल के पैरों में सर्प का वास होता है जो जमीन के शत्रु कीटाणुओं को मारकर मित्र कीटाणुओं को बचा देता है , वाइस।

 *गौवर गैस* - आज गौवर गैस से गाड़िया चल रही है । अगर सभी गौवर गैस गाड़ियों में इस्तेमाल करने लगे तो देश को अरबो का लाभ होगा । गौवर गैस का इस्तेमाल खाना बनाने में भी हो रहा है ।

 *गौवर लकड़ी* - जयपुर में शमशान घाट में लकड़ी की जगह गाय के गौवर से बनी लकड़ियों के इस्तेमाल शुरू हो गया है ।

 *गौवर के गमले* में पौधों अच्छे उगते है और पानी डालने की जरूरत काम पड़ती है ।

 *गौवर पेपर* - गौवर से पेपर , एन्वेलोप आदि बनाया जा चुका है ।

 *गौवर की एन्टी रेडिएशन मोबाइल चिप्स* - जिसे मोबाइल के पीछे लगाने से रेडिएशन कम होजाती है ।

 *गौवर टाइल* - मकान बनाने के काम आती है , जिसमे हानिकारक विकरणों / रेडिएशन का प्रभाव नही होता ( नुक्लेअर प्लांट एक्सीडेंट, भोपाल गैस कांड जैसे स्थितयों में )

 *होम थेरेपी ( Homa Therapy/ यज्ञ चिकित्सा , यज्ञ /हवन थेरेपी)* और गाय के गौवर की राख - देसी गाय के गोबर पर एक चमच्च देसी गाय के घी से हवन करने से 1 टन से भी ज्यादा ऑक्सिजन और लाभदायी गैस का निर्माण होता है और इससे pollution प्रदूषण भी समाप्त होता है । गाय के गौवर की राख की कैप्सूल बन रही है जिससे अनेको रोग खत्म हो रहे है । गाय के गौवर की राख को शहद से लोग देश विदेशो में ले रहे है ।

 *गाय के गौवर का प्लास्टर* - हड़िया जोड़ देता है ।

गाय के गौवर से स्नान करने से *चर्म रोग* खत्म होजाते है ।

 *गाय के गौवर से साबुन , दर्द नाशक तेल ,* चर्म रोग खत्म करने का तेल आज देश विदेश की मार्किट, ऑनलाइन उपलब्ध है , और लोग लाभान्वित हो रहे है ।

 *गोमय वस्ते लक्ष्मी, गोमूत्रे धन्वंतरि* - गाय के गौवर में लक्ष्मी ( गणेश भी - गौवर गणेश , *गौवर के लक्ष्मी गणेश की पूजा भी होती* है ) का वास , और गोमूत्रे में धन्वंतरि ( आयुर्वेद के जनक )।

 *गाय के गौवर में सोना* - भारत सोने की चिड़िया इसी लिए कहलाता था क्योंकि यह गाय थी , गाय के *सभी पंचगव्यों ( दूध , दही , घी , गोमूत्रे , गोबर ) में सोना होता है* ( तभी पीलापन होता है । गुजरात के वैज्ञानिक ने गोमूत्रे में सोना सिद्ध भी कर दिया है (  https://www.scoopwhoop.com/Scientists-In-A-Gujarat-University-Are-Claiming-Theres-Gold-In-Cow-Urine/   ) । गाय के 1 किलो दूध में 55 रु का सोना होता है ।

 *महाभारत* में जब यक्ष युधिष्टर से पूछता है की *धरती पर अमृत* क्या है , तो उन्होंने कहा गाय का दूध ।

 *गोवर्धन, गौहाटी, गोरखपुर, गोवन ( गोवा )* आदि जगह के नाम गो से ही है , क्योकि वह गोपालन होता था । *गवर्नमेंट ( go-vernment)* शब्द भी गौ से ही बना है , जो सरकार गाय की रक्षा करे वही गवर्नमेन्ट है ।

 *गौत्र* - जब शादी करते है तो गौत्र ( गौ +त्र - गौ रक्षा ) पूछते है ,मतलब पूर्वजो ने कितनी गाय की रक्षा करी , आप लड़की की रक्षा करने के लायक हो या नही ।

 *गाय बचेगी देश बचेगा*

#SaveCows #Govardhan